{"_id":"5cec46c2bdec22078b293748","slug":"155898853110-varanasi-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने काशीवासियों-कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने काशीवासियों-कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर जीत के बाद काशी की जनता का आभार जताया। चुनाव से पहले किए गए वादे को निभाने के लिए पीएम सोमवार को यहां आए थे। दीनदयाल हस्तकला संकुल में पीएम ने अपने उद्बोधन में काशी की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं के कार्यों की चर्चा की। इसमें पीएम का काशीवासियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के प्रति खासा लगाव दिखा।
पीएम ने कहा कि देश के लिए भले ही मैं प्रधानमंत्री हूं लेकिन आपके लिए मैं सांसद और सेवक हूं। काशी के हर कार्यकर्ता और समर्थन का आभारी हूं, जिन्होंने चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तौला। बोले, नामांकन तो नरेंद्र मोदी ने किया था लेकिन चुनाव हर घर और हर गली के नरेंद्र मोदी ने लड़ा है। शायद ही कोई उम्मीदवार इतना निश्चिंत होता जितना मैं था। यह सब आपके विश्वास का नतीजा है।
25 अप्रैल को रोड शो और 26 अप्रैल को नामांकन के बाद पीएम ने चुनाव काशीवासियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर छोड़ दिया था। पीएम के विश्वास को काशीवासियों ने टूटने नहीं दिया। पीएम ने अपने भाषण में प्राय: कहते रहे हैं कि काशी की जनता को वह बाबा विश्वनाथ का गण मानते हैं।
विज्ञापन
2014 में भी पीएम बनने से पहले भी मोदी ने काशी की जनता का आभार जताया था। बाबा विश्वनाथ का दर्शन और मां गंगा का अभिषेक कर आरती की थी। काशीवासियों को सफाई की शपथ दिलाई थी। यही से समग्र भारत के अभ्युदय का संकल्प लिया था। उस समय पीएम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और यूपी प्रभारी अमित शाह उनके साथ थे।