फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रूट डायवर्जन नहीं आया काम, सुबह से ही लगा जाम

रूट डायवर्जन नहीं आया काम, सुबह से ही लगा जाम

Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन नहीं आया काम, सुबह से ही लगा जाम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर की गई रूट डायवर्जन व्यवस्था का असर यातायात पर नहीं दिखा। सुबह 9:30 बजे से ही प्रधानमंत्री के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले मार्ग को छोड़ कर अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और राहगीर जाम में जूझते रहे। इस दौरान अन्य शहरों से अलग-अलग विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाएं देने आए अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वे समझ नहीं पा रहे थे कि किस तरह परीक्षा केंद्र तक पहुंचें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के मद्देनजर पुलिस लाइन से मकबूल आलम रोड, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, चौक होते हुए गोदौलिया मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। इसके चलते नदेसर से अंधरापुल होते हुए तेलियाबाग मार्ग और मलदहिया की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह 9:30 बजे से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ऐसा ही हाल गिरजाघर, नई सड़क, चेतगंज होते हुए लहुराबीर मार्ग और गिरजाघर से रेवड़ी तालाब होते हुए भेलूपुर मार्ग का भी रहा। हुकुलगंज से पांडेयपुर मार्ग पर भी लोग जाम से जूझते रहे। दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री का काफिला जब पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की ओर बढ़ा तो चौराहों और तिराहों पर रोके गए लोगों के बीच जल्दी आगे निकलने की होड़ में जाम लगता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed