फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुर्गाकुंड में पानी की पाइप फटी, सड़क धंसी

दुर्गाकुंड में पानी की पाइप फटी, सड़क धंसी

Mon, 27 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्गाकुंड में पानी की पाइप फटी, सड़क धंसी
वाराणसी। दुर्गाकुंड मुख्य मार्ग पर रविवार को पानी की मुख्य पाइप लाइन फट गई। इससे आसपास इलाके में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं पानी जमा होने के कारण सड़क भी धंस गई। इससे दुर्गाकुंड क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। उधर, तेलियाबाग इलाके में भी लोग पानी की किल्लत झेलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगाें ने बताया कि सप्ताह भर से पानी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, फु लवरिया गांव की मानस नगर कालोनी व आसपास क्षेत्र के लोगों ने रविवार को पानी मिलने पर राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचाऊ यादव ने बताया कि मोटर ठीक करवाकर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। समस्या यह है कि बोरिंग से बालू व गिट्टी निकलने से मोटर जल जा रहा है। इसके समाधान के लिए जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या की जानकारी है। दो साल से बजट नहीं मिलने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। मामले की शिकायत नहीं मिली थी जानकारी मिलने पर इसे दुरुस्त कराया जाएगा। जलापूर्ति से संबंधित शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9473942681 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed