फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षक के घर से नगदी व लाखों के गहने चोरी

शिक्षक के घर से नगदी व लाखों के गहने चोरी

Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर से नगदी व लाखों के गहने चोरी
शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के समीप मकान बनाकर रह रहे शिक्षक के घर से शुक्रवार की रात आलमारी तोड़कर चोर नगदी के अलावा लगभग आठ लाख मूल्य के गहने चुरा ले गए। सुबह परिवार के लोगों के जगने के बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मथुरापुर के मूल निवासी रमेश श्रीवास्तव भोपापुर में शिक्षक हैं और शिवपुर क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की देर रात चहारदीवारी फांदकर चोर घर के अंदर घुस गए। दो कमरे का ताला चटकाकर अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि चार सोने की चूड़ी, दो मंगलसूत्र, दो नथिया, छह सोने की चेन, कान का चार जोड़ी झुमका, आठ अंगूठी, लगभग आधा किलो चांदी का आभूषण और 50 हजार नगदी, कीमती कपड़ा चोर उठा ले गए।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे परिवार के महिलाओं की जब नींद खुली तो घटना की जानकारी हो पाई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले चोर कुछ दूर पर स्थित सोनू सिंह के मकान में घुसे पर परिजनों के जागने के कारण भाग गए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed