{"_id":"5ce30c51bdec220775594592","slug":"15583837501-varanasi-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदजुबानी के चलते की गई ओमप्रकाश की बर्खास्तगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदजुबानी के चलते की गई ओमप्रकाश की बर्खास्तगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी का पक्ष रखा। कहा, उनकी बदजुबानी के चलते कार्रवाई की गई है। डॉ. पांडेय ने कहा कि राजभर ने भाजपा से गठबंधन के बावजूद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि उन्हें सरकार में बनाए रखना असंभव हो गया था।
सोमवार को कमच्छा स्थित आवास पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर के साथ मौजूद प्रदेश डॉ. पांडेय ने बताया कि ओमप्रकाश को बर्खास्त किए जाने के बाद उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी अनिल राजभर को सौंपी गई है। कहा, ओमप्रकाश ने मंत्रिमंडल की गरिमा से खिलवाड़ किया है। मंत्री रहते हुए भी वह पिछड़े समाज की बेहतरी के लिए योजना तक नहीं बना पाए। उन्हें सुधरने का भी मौका दिया गया था, मगर मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं को जूते मारने और गाली-गलौज को कब तक बर्दाश्त किया जाता।
राज्यमंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश से जुड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने पर खुशी जताते हुए कहा, मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन किया जाएगा। राजभर समाज को भाजपा ने सम्मान दिया और समाज के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। बोले, ओमप्रकाश से मुलाकात होने पर वह हाथ जोड़ कर उनका स्वागत-सम्मान करते थे। आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे।