{"_id":"5ce30c4ebdec2207194b08f6","slug":"15583837471225-varanasi-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में दाखिले की दौड़ 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में दाखिले की दौड़ 25 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले की जंग 25 मई से शुरू होगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक, डिप्लोमा व एमफिल के 59 पाठ्यक्रमों के दाखिले के लिए 33 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी बीकॉम, एमकॉम, एलएलबी और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम में है। आवेदनकर्ताओं के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।
कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने बताया कि काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 25 से 31 मई तक दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यापीठ मुख्य परिसर के अलावा आठ अन्य केंद्र बनाए गए हैं। 26 पाठ्यक्रमों में सीट के सापेक्ष दोगुने आवेदन भी नहीं मिले हैं। इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में अब मेरिट से दाखिला होगा।
33 पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। यूजी स्तर के छह, पीजी के 12, व्यावसायिक में 06, एमफिल में 02, डिप्लोमा में 07 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से दाखिला होगा। पीजी के 15, व्यावसायिक में एक, एमफिल में तीन, डिप्लोमा में सात पाठ्यक्रम पर दाखिले मेरिट से होंगे। 2018 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 31 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ऐसे में इस साल आवेदकों की संख्या बढ़ी है।