{"_id":"5ce30c4bbdec22073964f5f6","slug":"155838374418-varanasi-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव खत्म होने के साथ कॉरिडोर में बैरिकेडिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव खत्म होने के साथ कॉरिडोर में बैरिकेडिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव खत्म होती श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में सरगर्मी तेज हो गई। सोमवार को ध्वस्तीकरण के बाद निकले हुए परिसर में बैरिकेडिंग शुरू हो गई। कॉरिडोर से जुड़ने वाली गलियों को बंद किया जा रहा है। कॉरिडोर में निर्माण काम शुरू होने में डेढ़ माह का समय लग सकता है। कार्यदायी संस्था को अभी तक डीपीआर नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद इसको कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। शासन से आदेश मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
कॉरिडोर क्षेत्र ध्वस्त भवनों के मलबे से पटा हुआ है। मलबे को हटाने के लिए भी डीपीआर का इंतजार किया जा रहा है। डीपीआर के आधार पर ही तय होगा कि कहां से कितनी मिट्टी हटानी है। चुनाव आचार संहिता के बीच राजकीय निर्माण निगम की कॉरिडोर इकाई ने मिंट्टी की जांच जीओ टेक्निकल एनालिसिस पूरी करा ली है। इसकी रिपोर्ट भी कंसल्टेंट एजेंसी को दी जा चुकी है। इसके आधार पर ही निर्माण के लिए पिलर या राफ्ट पर निर्णय लिया जाएगा। राजकीय निर्माण निगम कॉरिडोर इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि फि लहाल बैरिकेडिंग पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को धूल या किसी तरह की दुर्घटना से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था। इसके कुछ दिन बाद ही चुनाव की आचार संहिता लागू होने से काम ठप पड़ा हुआ था।