{"_id":"5ce30c48bdec22076357abc9","slug":"15583837403-varanasi-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल इस्टेट फर्म के दरवाजे के सामने फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियल इस्टेट फर्म के दरवाजे के सामने फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। सेंट्रल जेल रोड स्थित रियल इस्टेट अनन्या इंफ्रास्ट्रक्चर के दरवाजे के सामने सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से .32 बोर का एक खोखा बरामद किया। प्रकरण को लेकर फर्म की मालकिन की तहरीर पर शिवपुर थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिवपुर थाना अंतर्गत सेंट्रल जेल रोड पर अनन्या इंफ्रास्ट्रक्चर का आफिस है। फर्म की मालकिन यामिनी शर्मा के अनुसार शाम 4:30 बजे के लगभग बाइक सवार दो नकाबपोश आए और दफ्तर के दरवाजे के सामने हवाई फायरिंग कर जेपी मेहता स्कूल की ओर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही यामिनी ने सौ नंबर पर कॉल कर सूचना दी। यामिनी के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और हवाई फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह उन्हें नहीं पता है। वहीं, फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल देखा गया।
उधर, इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फर्म के मालिक सौरभ राय बीते 10 जनवरी से जेल में बंद है। सौरभ इससे पहले नई दिल्ली स्थित एक रियल इस्टेट फर्म में काम करता था। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक पार्टनर ने सौरभ पर मुकदमा दर्ज कराया था। जमीन और पैसे के लेनदेन के विवाद को प्रकरण की वजह मान कर तफ्तीश की जा रही है।