{"_id":"5ce30c44bdec220700633fb4","slug":"15583837374-varanasi-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पंचायत नाकाम, एक-दूजे के हुए प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में पंचायत नाकाम, एक-दूजे के हुए प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाने में सोमवार को घंटों चली पंचायत प्रेमी युगल के एक-दूजे के प्रति समर्पण के आगे नाकाम हो गई। अंतत: परिजनों ने उनकी शादी के लिए हामी भर दी और थाने के बगल में स्थित शिव मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर लगा लिए।
जंसा थाना क्षेत्र के डीह गंजारी (बड़ीबारी) की युवती आंचल तीन वर्ष पूर्व अपनी बहन के यहां इटही गांव गई थी। वहां युवती के जीजा के टेंट हाउस पर कार्य करने वाले दीना राजभर निवासी गोतवा पोस्ट जमुआ मिर्जापुर से आंचल को प्रेम हो गया। दोनों का प्रेम धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा। एक सप्ताह पूर्व आंचल अपने प्रेमी दीना राजभर के यहां जाकर रहने लगी। इधर, परिजन काफी खोजबीन के बाद दीना के घर पहुंच गए और प्रेमी युगल को पकड़कर कर जंसा थाने ले आए। थाने पर प्रेमी युगल के परिजनों के बीच घंटों पंचायत चली लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, जिससे पंचायत नाकाम हो गई। अंत में प्रेमी युगल के परिजनों ने थाने के बगल में स्थित शिव मंदिर पर दोनों की शादी करा दी। युवती अपनी ससुराल वालों के साथ चली गई। फोटो