फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चंदौली में 35 रिजर्व ईवीएम नवीन मंडी पहुंचने पर हंगामा

चंदौली में 35 रिजर्व ईवीएम नवीन मंडी पहुंचने पर हंगामा

Tue, 21 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चंदौली में 35 रिजर्व ईवीएम नवीन मंडी पहुंचने पर हंगामा
-
विज्ञापन

चंदौली। नवीन मंडी परिसर में सोमवार शाम मिनी ट्रक के जरिए सकलडीहा 35 रिजर्व ईवीएम पहुंचाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सपा-बसपा गठबंधन संग कांग्रेस व जन अधिकार पार्टी के नेताओं की भीड़ यहां पहुंच गई। सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और नेता धरने पर बैठ गए। चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्तक्षेप पर ईवीएम को सकलडीहा भेज दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया पर यहां पहुंचा पुलिस बल देर रात तक यहां डटा रहा।
चंदौली संसदीय क्षेत्र के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के लिए आरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनें सोमवार शाम पांच बजे एसडीएम राम सजीवन मौर्य की निगरानी में नवीन मंडी स्थल पहुंचीं। किसी राजनीतिक दल को सूचना दिए बिना ही इन्हें कमरों में रखा जाने लगा। इसकी जानकारी होते ही सपा-बसपा के दर्जनों नेता यहां पहुंच कर विरोध करने लगे। पहले तो इन्हें सुरक्षा बलों हटाने का प्रयास किया लेकिन वे अड़े रहे। मामला संज्ञान में आया तो सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, सपा प्रवक्ता मनोज काका, आईपी कुशवाहा समेत कई नेता वहां पहुंच गए। नेताओं ने गलत मंशा से ईवीएम रखने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। नेताओं ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाए और विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ते देख डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एडीएम बच्चा लाल समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। डीएम ने कहा, मतदान संबंधी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ की देखरेख में रखीं गईं। आयोग के नियम-कानून का हवाला देते हुए बताया कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखे जाने की लिखित सूचना पहले ही दी जा चुकी है। वहीं सकलडीहा विधायक ने ऐसी किसी सूचना से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर खराब होने वाली ईवीएम बदलने के लिए सकलडीहा तहसील कक्ष में अतिरिक्त ईवीएम रखी गई थीं। पारदर्शिता के लिए सकलडीहा से आई अतिरिक्त ईवीएम को पुन: वहीं भेज दिया गया है।
- नवनीत सिंह चहल, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed