फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनिल समर्थकों ने निकाला जुलूस- चंदौली

अनिल समर्थकों ने निकाला जुलूस- चंदौली

Tue, 21 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
अनिल समर्थकों ने निकाला जुलूस- चंदौली

विज्ञापन
सकलडीहा। अपने बयानों से भाजपा को समय-समय पर असहज करने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही राज्यमंत्री अनिल राजभर के समर्थक और बुद्धिजीवी राजभर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री की कार्रवाई की सराहना की और जुलूस निकालकर खुशी जताई।
बुद्धिजीवी राजभर महासमिति के अध्यक्ष अदालती राजभर और महामंत्री केदार राजभर ने आरोप लगाया कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करने का राजभर ने विरोध किया था। इससे राजभर समाज आहत था। भाजपा और योगी सरकार के खिलाफ जहर उगलकर राजभर समाज का अहित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कस्बा में जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रामप्रताप राजभर, मोलू राजभर, श्रीकांत राजभर, गोपाल राजभर, अमरजीत राजभर, नरायन राजभर, मिश्री राजभर, शाहवान अली, रतेन्द्र राजभर, टुनटुन, दीनबंधु, श्याम सुंदर, लोकनाथ, श्रवण राजभर, अच्छेलाल, विकास, मंसे राजभर, सीताराम, मोहन, धर्मदेव, सुभाष और रंगीले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed