फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी, बाइक चालक की मौत-सेलेक्ट

अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी, बाइक चालक की मौत-सेलेक्ट

Mon, 19 Mar 2018 09:07 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक ट्रक में घुसी, बाइक चालक की मौत-सेलेक्ट
नो इंट्री की वजह से पुल पर खड़ा था ट्रक
विज्ञापन

बाइक सवार नहीं पहना था हेलमेट, सिर में आई थी गहरी चोट
टाडांकला। सैदपुर तिरगांवा गंगा घाट पर निर्मित रामकरन सेतु पर रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गया। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों को भेज दिया।
जौनपुर के नई बाजार निवासी अरुण यादव (38) ट्रक का खलासी था। वह ट्रक चालक गौरवनाथ यादव के साथ ट्रक लेकर मजिदहां बाजार आया था। ट्रक वहीं खड़ा करके मजिदहां गांव निवासी कन्हैया सोनकर की बाइक लेकर किसी कार्य के लिए सैदपुर गया। वापस लौटते समय रात हो गई। वहीं चंदौली में नो इंट्री होने के कारण कई ट्रक पुल पर किनारे खड़े थे। अरुण बाइक लेकर पुल पर चढ़ा तभी तेज रफ्तार होने की वजह से बीच पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक के पीछे घुस गई। हेलमेट न पहने होने की वजह से अरुण के सिर में गहरी चोट लगी और गंभीर होकर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान गश्त पर निकले चौकी प्रभारी मारूफपुर अवधेश सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से उसे नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। उसकी जेब से मिले डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर परिवार वालों को सूचना दी गई। यहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इनसेट-
दो बाइक की टक्कर में दंपती जख्मी
इलिया। इलिया चकिया मार्ग पर सैदूपुर बाजार में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार कमलेश (38) एवं बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सविता देवी (32) घायल हो गई। घायलों का उपचार पास के एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। बिहार प्रांत के कैमूर जिला के सिरिहिरा गांव निवासी कमलेश अपनी बाइक से चकिया जा रहा था कि सैदूपुर बाजार पहुंचते ही सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक शहाबगंज थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी गुड्डू ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। पीछे बैठी पत्नी सविता देवी का बाइक के साइलेंसर से पैर जल जाने के कारण जख्मी हो गई। दोनों घायलों का उपचार पास के एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed