{"_id":"5cd1ed7abdec220710357465","slug":"151557261690-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम हटवाने को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम हटवाने को लेकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। तिलमापुर स्थित अपर्णा लॉन में सोमवार की रात वैवाहिक समारोह के आयोजन के दौरान सड़क पर लगे जाम को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रकरण को लेकर सारनाथ थाने में रोहित मिश्रा की तहरीर पर गोलू यादव, संजय यादव और चार अज्ञात के खिलाफ हमला, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिवपुर स्थित लालजी कुआं से बरात पहड़िया बलुआ रोड पर आ रही थी। बरातियों के नृत्य और डीजे के कारण बलुआ रोड जाम हो गया था। तिलमापुर निवासी रोहित मिश्रा के अनुसार वो कार से अपने भाई अंकित को कैंट रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। सड़क जाम होने के कारण रोहित कार का हार्न बजा रहे थे और उनका भाई अंकित नीचे उतर कर बरातियों को किनारे कर रहा था। इसी दौरान नशे में धुत बरातियों ने अंकित की पिटाई शुरू कर दी। अंकित को पिटता देख रोहित नीचे उतरे और बीचबचाव करने लगे तो उनकी भी पिटाई की गई। मारपीट में रोहित के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रकरण को लेकर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।