फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पिंडरा विधानसभा में 16 अप्रैल से अधिसूचना

पिंडरा विधानसभा में 16 अप्रैल से अधिसूचना

Mon, 15 Apr 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा विधानसभा में 16 अप्रैल से अधिसूचना
वाराणसी। जिले की पिंडरा विधानसभा में मंगलवार से अधिसूचना जारी हो जाएगी। मछली शहर लोकसभा का हिस्सा होने के कारण नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में वाराणसी की टीमें निगरानी में जुट जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी और चंदौली लोकसभा में सातवें चरण में मतदान होगा, ऐसे में यहां 22 अप्रैल से अधिसूचना जारी होगी। मछली शहर लोकसभा के नामांकन और अनुमति सहित अन्य प्रक्रियाएं जौनपुर में होंगी। वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा में चुनाव के दौरान निगरानी, आचार संहिता का अनुपालन और मतदान की प्रक्रिया वाराणसी जिला प्रशासन पूरा कराएगा। यहां बता दें कि पिंडरा विधानसभा के साढ़े तीन लाख मतदाता मछली शहर लोकसभा के प्रत्याशी का भविष्य तय करेंगे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के बाद ईवीएम वाराणसी के स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। मतगणना के बाद परिणाम मछली शहर के रिटर्निंग ऑफिसर को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed