{"_id":"5cb0f52fbdec22143e2c7620","slug":"151555100975-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म नंबर एक पर आई वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म नंबर एक पर आई वंदे भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार से कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने लगी। इसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत हुई है। अब यह एक नंबर प्लेटफार्म से ही नई दिल्ली के लिए जाएगी।
रेल प्रशासन ने शनिवार से इस ट्रेन को प्लेटफार्म एक से चलाने का निर्णय लिया था। प्रायोगिक तौर पर इसे एक दिन पहले शुक्रवार को ही प्लेटफार्म एक से चलाया जाने लगा। यहां पहुंचे यात्रियों को जब एनाउंस के माध्यम से यह जानकारी दी गई तो उन्होंने भी राहत की सांस ली। समय से पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस मंडुवाडीह के रास्ते नई दिल्ली रवाना हो गई। अभी तक यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार से चलाई जा रही थी। शेड न होने और बेंच की कमी के चलते यात्रियों को तेज धूप में परेशान होना पड़ता था। इसकी शिकायत करने के साथ ही ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक से चलाने की मांग हो रही थी।
कैंट रेलवे स्टेशन पर सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 44 कैमरे और लगाए जाएंगे। आरपीएफ मुख्यालय ने जल्द से जल्द कैमरों को प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में लगाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 65 कैमरे रेलवे स्टेशन पर लगाए गए हैं।