{"_id":"5cb0f52cbdec2214031bd50f","slug":"151555100972-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर टूटी ट्रक की कमानी, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर टूटी ट्रक की कमानी, यातायात बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कछवा बाबतपुर मार्ग पर स्थित कपसेठी स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ही ट्रक की कमानी टूट गई। यह ट्रक कछवा रोड से बाबतपुर की तरफ जा रही थी। इसके चलते जहां मार्ग घंटों जाम रहा, वहीं ट्रेनों को काशन पर चलाया गया।
ट्रक संख्या यूपी 63 टी 9594 की कमानी रेलवे ट्रैक के पास टूट जाने से रेलवे गेट लगभग बंद हो गया। घटना की सूचना गेटमैन योगेंद्र यादव ने स्टेशन मास्टर कपसेठी विवेकानंद को दी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम व पुलिस को दी। कपसेठी पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह वाहनों का आवागमन शुरू कराया। तब तक मार्ग के दोनों तरफ ट्रकों व अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान ट्रेनों का संचालन काशन पर किया गया। गेट न बंद होने से पुलिस की मौजूदगी में जंजीर लगा कर ट्रेनों का संचालन कराया गया। दिनभर इस क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रही। धूप व गर्मी की वजह से आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।