{"_id":"5c9a88b5bdec22142d5e4a5c","slug":"151553631413-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत का नहीं मिला सही लोकेशन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत का नहीं मिला सही लोकेशन, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस की सही लोकेशन मंगलवार को एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) पर नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी तब भी एनटीईएस पर ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर नजर आ रही थी।
एनटीईएस पर ट्रेनों का सही लोकेशन न मिलना कोई नई बात नहीं है पर इस बार इस लापरवाही का शिकार वंदे भारत एक्सप्रेस हो गई। मंगलवार को नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का सही लोकेशन यात्रियों को मिल नहीं पा रहा था। एनटीईएस पर पहले तो ट्रेन की जानकारी नहीं मिल रही थी और जब शो करना शुरू किया तो एक स्टेशन पहले दिखने लगी। यात्रियों को जब पता चला कि जो ट्रेन उनके मोबाइल पर इलाहाबाद जंक्शन में नजर आ रही है वो वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गई है तो लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भागे।
इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर शिवगंगा एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदल दिया गया। इस बार नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म बदला गया। इसे आठ के बजाय तीन नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया। ऐसे में यात्रियों को बाहर निकलने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। रेल प्रशासन का कहना है कि पावर कार में दिल्ली से डीजल की फिलिंग होनी थी। उन्होंने नहीं किया इसके चलते इसे तीन पर लिया गया। डीजल फीलिंग का प्वाइंट तीन नंबर पर है। 31 मार्च तक आठ नंबर पर भी डीजल फीलिंग की व्यवस्था हो जाएगी।