{"_id":"5c86c223bdec22143f756f82","slug":"151552335395-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन रंग लाया, सरकार ने पारिश्रमिक बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन रंग लाया, सरकार ने पारिश्रमिक बढ़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिक्षकों के आंदोलन और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षा से संबंधित कार्य करने वाले समस्त लोगों के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसका शासनादेश 9 मार्च को जारी कर दिया गया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण सिंह गुट) के पदाधिकारियों संग डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के बीच 09 मार्च 2019 को हुई वार्ता के बाद यह शासनादेश जारी हुआ है। इसके तहत यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पारिश्रमिक बढ़ा दिया गया है। अब हाईस्कूल की एक कापी जांचने पर 8 रुपये की जगह 11 रुपये और इंटर की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए प्रति कापी 10 रुपये के स्थान पर 13 रुपये मिलेंगे।
मूल्यांकन राशि के साथ ही परीक्षा ड्यूटी के पारिश्रमिक की वृद्धि सहित 09 सूत्री मांगों के समर्थन में संघ से जुड़े शिक्षकों ने 08 मार्च से शुरू मूल्यांकन का विरोध किया था। दो दिनों तक मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से ठप रहा। हालांकि यहां यह भी बता दें कि माध्यमिक शिक्षक संघ (ओम प्रकाश शर्मा गुट) ने भी परीक्षा ड्यूटी और मूल्यांकन का पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की थी लेकिन वो मूल्यांकन बहिष्कार से अलग थे। उन्होंने 07 मार्च को प्रदेश भर के मंडल मुख्यालयों (संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय) पर एक दिवसीय धरना दिया था।