फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रमेश के त्रयोदशाह से पहले कार्रवाई से सभी गदगद

रमेश के त्रयोदशाह से पहले कार्रवाई से सभी गदगद

Wed, 27 Feb 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
रमेश के त्रयोदशाह से पहले कार्रवाई से सभी गदगद
चौबेपुर। तोफापुर गांव के शहीद रमेश का त्रयोदशाह 28 फरवरी को है। इससे पहले ही वायुसेना के जांबाजों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों का बदला ले लिया। रमेश की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को बलुआ घाट पर पिता श्याम नारायण और भाई राजेश ने पुरोहितों के साथ श्राद्ध एवं तर्पण किया।
विज्ञापन

शहीद के चचेरे भाई सभाजीत यादव ने कहा-त्रयोदशाह से पहले ही वायुसेना ने बदला लेकर दुनिया में हिंदुस्तान को अलग पहचान दी है। पिता श्याम नारायण ने बताया कि राज्य सरकार ने जितनी आर्थिक मदद की घोषणा की थी, वह उनके बैंक खाते में आ गई है। स्वयंसेवी संस्थाएं और आमजन भी आर्थिक मदद के लिए घर आ रहे हैं। घर में बिजली आ गई है और गांव के सेकेट्री ने शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को शिक्षक प्रमोद पटेल, पीयूष मालवीय, बीएन यादव, एहतेशामुल हक, शिवादत्त चौबे, नौशाद सहित अन्य शहीद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी रेनू को 30,500 रुपये की मदद दी। वहीं, शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश का सामान लेकर पहुंचा सीआरपीएफ जवान
चिरईगांव। शहीद रमेश के घर उनका सामान लेकर मंगलवार को सीआरपीएफ के जवान धीरेंद्र प्रताप पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पत्नी रेनू और मां राजमती देवी शहीद के कपड़े और अन्य सामान देख बेसुध हो गईं। पिता को परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed