फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन भी गम, गुस्सा और गर्व

दूसरे दिन भी गम, गुस्सा और गर्व

Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी गम, गुस्सा और गर्व
मिर्जामुराद। पुलवामा की घटना के विरोध में शनिवार को नगर में युवा व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक और शहीद जवानों के श्रद्धांजलि दी। इसमें किशन गुप्ता, आदित्य गुप्ता, संजय मोदनवाल, दीपक आदि शामिल रहे। इधर, स्थानीय बाजार में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के सुरेंद्र बिंद व भाजपा युवा मोर्चा के देवेंद्र सेठ के नेतृत्व में क्षेत्र के करधना बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी तरह बेनीपुर सब्जी मंडी में पूर्व प्रधान राजकुमार पटेल के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
लोहता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख विनय पांडेय के नेतृत्व में चांदपुर चौराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद चांदपुर चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान अजित पटेल, शिव प्रकाश पांडेय, आकाश मिश्रा, विपिन पांडेय, अतुल उपाध्याय, शिवम पांडेय रहे।
विज्ञापन

रामनगर : पुलवामा में आतंकी हमले से छात्रों में भी उबाल रहा। नाराज छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आतंकी जैश ए तैयबा के सरगना मंसूर अजहर के पुलले को फांसी देने के साथ ही फूंक दिया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शुभम सिंह, गोबिंद यादव, आशीष पटेल, अनिल साहनी, गिरिजेश सिंह आदि दर्जनों छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर के व्यापारियों ने राकेश जायसवाल के नेतृत्व में शास्त्री चौक से अशोक स्तंभ तक कैंडल मार्च निकाला और शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी तरह नगर के प्रमुख समाज सेवी श्री नारायण द्विवेदी उर्फ डंडा गुरु के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।
शिवपुर : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में गिलट बाजार, शिवपुर में विश्व हिंदू महासंघ ने आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, महानगर मंत्री विपिन विश्वकर्मा, ओमप्रकश सिंह, विश्वनाथ मंडल, राजेश सिंह, अमित गुप्ता कुंदन, राहुल पटेल, रवि कुमार गौर, मिथिलेश पटेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गांधी चौतरा स्थित एक लान में भाजपा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी चौबे ने कहा कि पाकिस्तान का पुतला फूंकने और कैंडल मार्च निकालने से मन को शांति नहीं मिलेगी। अब पाकिस्तान को ही जलाने की जरूरत है। अरविंद पांडेय ने कहा कि देश शहीदों को नमन कर रहा है हम उन माताओं को प्रणाम करते हैं जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण गवाए। रिटायर्ड कर्नल जेपी एन सिंह ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को मंथन करने व एक होकर दुश्मनों का जवाब देने का समय है। इस दौरान सरसौली पार्षद सुनील सोनकर, सुनील यादव, प्रशांत पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर रचना अग्रवाल, मोहित यादव, रवि शंकर श्रीवास्तव, कृष्णानन्द उपस्थित रहे। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया धन्यवाद बबलू ने किया।
रोहनिया : मडौली से मंडुआडीह तक कैंडल शांति मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी तरह शहावाबाद से लोगों ने कैडंल मार्च निकालकर मोहनसराय में नवजोत सिंह सिद्धू व इमरान खान का पुतला फूंका गया। बसंत पट्टी स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राजातालाब में छात्रसंघ महामंत्री सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दानगंज: आतंकवादियों के हमले से शहीद हुए शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने शहीदों को नमन किया। इलाके के नियार बाजार , हाजीपुर बाजार, दानगंज बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया।
बड़ागाँव: क्षेत्र के बसनी में सामाजिक संस्था शिवा फाउंडेशन की ओर से पुलवामा में शहीद हुए व घायल सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बसनी स्थित शिव मंदिर पर पंडित राजकुमार मिश्र द्वारा हवन पूजन कराया गया। साबिरा मेमोरियल मदरसे में छात्र छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
सेवापुरी : आतंकी हमले में शहीदों को भाउपुर बाजार में कैंडिल मार्च निकाला गया और पाक के प्रधान मंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। चंद्र प्रभा पब्लिक इंटर कालेज के बच्चों ने जुलूस निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर पाक प्रधान मंत्री का पुतला फूंका। शहीदों की याद में व्यापारियों ने हाथी बाजार बंद कर आक्रोश मार्च निकाला। हाथी बनी इंटर कॉलेज के चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
कछवा रोड : स्थानीय बाजार स्थित युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें मोहन गुप्ता, महेश जायसवाल, राम त्रिपाठी, संतोष विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
पिंडरा : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के प्रति दूसरे दिन भी लोगों में आक्रोश दिखा। विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर कर आतंकवाद के सफाए और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग करते हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में कहीं मौन जुलूस तो कहीं कैंडिल मार्च निकाला। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कुआर, मंगारी, सिंधोरा, थानारामपुर, फूलपुर में बंदी रही। आधा दर्जन स्कूल भी बंद रहे। पिंडरा बाजार में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दर्जनों युवाओं जुलूस निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान वाराणसी-जौनपुर मार्ग जाम हो गया था।
व्यापारी सेवा संघ सिंधोरा के बैनर तले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बाजार की सभी दुकानें बंद कराई गईं और विरोध प्रदर्शन निकाला गया। वहीं फूलपुर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगारी में बाजार बंदी के साथ पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। धरसौन ग्राम के बच्चे धरसौना से देवराई तक अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में जुलूस निकाला। वहीं थानारामपुर में हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले दो किमी दूर तक जुलूस निकालकर कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया।

चिरईगांव : उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से तिरंगे के साथ ब्लाक मुख्यालय से पुलिस चौकी तक रैली निकाल कर शहीद रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार लोक चेतना समिति व मनरेगा मजदूर संगठन की ओर से जाल्हूपुर में कच्चा बाबा मंदिर पर शहीद रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed