{"_id":"5c268abcbdec2256f652068e","slug":"151546029756-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एसपी ट्रैफिक के खिलाफ बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने एसपी ट्रैफिक के खिलाफ बुलंद की आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एसपी ट्रैफिक के खिलाफ शुक्रवार को व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर सिगरा, रथयात्रा क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। इतना ही नहीं व्यापारियों ने रथयात्रा चौराहे पर धरना भी दिया। इसके चलते रथयात्रा से लेकर आईपी माल और उधर भेलूपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म किया। जाम के चलते आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि काशी हमारा घर है। इसको लेकर मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ट्रफिक पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इसे जाम नगर बना दिया है। सड़कों के लिंक को खत्म कर दिया गया है। जनता और व्यापारियों से इस मुद्दे पर बात तक नहीं की गई। व्यापारियों की सुविधा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लंका से बीएचयू के बीच ऑटो बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसा अधिकारी नहीं चाहिए। लंका व्यापार मंडल के महामंत्री भरत ओझा ने कहा कि एसपी ट्रैफिक लोकतंत्र में राजतंत्र का प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वनाथ व्यापार संघ के पदाधिकारी रमेश केशरी ने कहा कि एसपी ट्रैफिक व्यापारियों से ठीक ढंग से बात तक नहीं करते। कहीं भी डिवाइडर बनवा देते हैं। सिगरा रथयात्रा क्षेत्रीय व्यापार मंडल के गिरीश गुप्ता, किशोर मेरानी, पप्पू सिंह ने आम जनता पर अत्याचार तत्काल बंद करने की आवाज बुलंद की। इस अवसर पर उद्यमी शेश पाल गर्ग, अनिल अग्रवाल, प्रभात, ठाकुर गुप्ता, शरद अग्रवाल, राजू वाजोरिया, सूरज कुशवाहा, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। मौके पर पहुंची सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने प्रधानमंत्री के आगमन का हवाला दिया और व्यापारियों की मांग मानने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खत्म हुआ।