{"_id":"5c229267bdec2257071f6430","slug":"151545769575-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय की बगिया में खिले रंग बिरंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय की बगिया में खिले रंग बिरंगे फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मदन मोहन मालवीय जयंती पर बीएचयू में लगी पुष्प प्रदर्शनी में 20 से अधिक फूलों के साथ ही हरी सब्जियों, फलों की अनूठी प्रजातियां देखने मंगलवार को रेला उमड़ पड़ा। गेदा, गुलदावदी, डेरेक मेमो, जरबेरा, लीलियम, स्पाइडर आदि प्रजातियों के फूलों के प्रयोग से आकर्षक डिजाइन में फूलों के सजावट के साथ ही मंडप भी सजाए गए। इस दौरान आलू, लौकी, बैगन, गाजर, शकरकंद सहित कई तरह की सब्जियां भी प्रदर्शनी में देखने को मिलीं।
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बनारस से 39 जीटीसी, डीरेका, जिला उद्यान विभाग, जिला कारागार, स्थानीय नर्सरी से जुड़े लोगों के साथ ही मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, संत रविदासनगर, गाजीपुर आदि जगहों के प्रतिभागी शामिल हुए। कुलपति ने उद्यान विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से फूलों, फलों की विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण का संदेश देने का प्रयास सराहनीय है। इस दौरान प्रदर्शनी के सचिव प्रो. अनिल कुमार सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह, कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. ए वैशंपयायन, वित्ताधिकारी एसबी पटेल, मोतीचंद आदि मौजूद रहें।
अनाज से बनी महामना की आकृति आकर्षण का केंद्र
मालवीय भवन परिसर में लगी पुष्प प्रदर्शनी फलों, सब्जियों, फूलों की अलग-अलग वेराइटी के बीच चावल, दाल, मटर, धान, मसूर, मूंग, साबूदाना, गेहूं, उड़द आदि से बनी महामना की आकृति आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा पीला, लाल, काला और ओरेंज कलर के मोती के दानों का भी प्रयोग किया गया है। लोगों ने कलाकारों के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
परिवार संग पहुंचे लोग, सेल्फी का भी मजा
दो दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन शहर के विभिन्न इलाकों से लोग मालवीय भवन पहुंचे। क्या बच्चे, बड़े और महिलाएं। हर कोई अलग-अलग डिजाइन में सजाए गए फूलों, मंडप और फलों, सब्जियों के स्टॉलों पर पहुंचकर सेल्फी लेता नजर आया। इस दौरान लोगों ने परिवार संग फोटो कर भी इस पल को यादगार बनाया।
दीपों से जगमगाया मालवीय भवन, मनी दीपावली
मालवीय जयंती पर दिन में जहां पुष्प प्रदर्शनी सहित अन्य आयोजन हुए वहीं शाम को यहां दीपावली भी मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीके शर्मा के देखरेख में स्वयंसेवकों ने महामना की प्रतिमा से लेकर पूरे मालवीय भवन परिसर में दीप जलाकर महामना के जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उधर, छात्रों ने भी मालवीय भवन पहुंचकर मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महामना को याद किया।
स्टालों पर भी खरीदी किताबें, जरूरत के सामान
मालवीय भवन में पुष्प प्रदर्शनी के दौरान परिसर में पांच स्टाल भी लगाए गए थे। यहां एक स्टॉल पर मदन मोहन मालवीय के जीवनी पर आधारित किताबें तो दूसरे पर खाद्य पदार्थों, फलों, सब्जियों के बीजों की बिक्री हो रही थी। स्टाल पर मौजूद लोगों ने बीजों के उत्पादन, उसकी क्षमता आदि के बारे भी विस्तार से बताया।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी महामना को श्रद्धांजलि
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। टिवटर के माध्यम से किए गए टवीट् में राष्ट्रपति ने देश के विकास में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में देशवासी कृतज्ञता के भाव से महामना का स्मरण करते हैं। पीएम मोदी ने टवीट् के माध्यम से कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए महामना सदैव याद किए जाएंगे।
मालवीय प्रतिमा का अनावरण
बीएचयू के सुंदर बगिया में बन रहे महामना मालवीय कैंसर संस्थान में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद् के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जस्टिस वीएस कोकजे ने मालवीय जी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्य अतिथि कोकजे ने प्रतिमा का पूजन अर्चन के बाद संस्थान में बन रहे ओपीडी, भर्ती कक्ष, जांच केंद्र आदि का निर्माण कार्य देखा। इस दौरान एलवी कोकजे, टाटा ट्रस्ट के सीओओ हरीश कृष्णास्वामी और शैलेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।