{"_id":"5c1fed6cbdec2256f5337f95","slug":"151545596268-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभासपा के धरने पर भाजपा की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा के धरने पर भाजपा की नजर
विज्ञापन
वाराणसी। 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में राजभरों की रैली को संबोधित करेंगे और वाराणसी के चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। गठबंधन के साथी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण में बंटवारे के मांग पर पूरे प्रदेश में 24 से अनशन की घोषणा कर दी है। सोमवार को शास्त्री घाट वरुणा पुल से अनशन की शुरुआत होगी और धरना 29 दिसंबर तक चलेगा।
उधर भाजपा नेता सुभासपा के अनशन पर नजर गड़ाए हैं। इस रैली में शामिल होने वालों पर नजर रखने के लिए राजभर नेताओं को लगाया गया है। भाजपा नेताओं की मानें तो खुद कैबिनेट मंत्री अनशन में नहीं आएंगे केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगे करके दबाव बना रहे हैं। भाजपा ने राजभर नेताओं को प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के काम में लगाया गया है। प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर के अलावा सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो लगातार राजभर समाज से संपर्क में हैं। जनसंपर्क के जरिए रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। अनिल राजभर ने शिवपुर विधानसभा में पीएम की रैली के मद्देनजर जनसंपर्क किया। राजभर बस्तियों में जाकर समाज के लोगों से रैली में आने की अपील की।