फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   82 लाख 32 हजार से कैथी मे बनेगा रैन बसेरा

82 लाख 32 हजार से कैथी मे बनेगा रैन बसेरा

Mon, 24 Dec 2018 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
82 लाख 32 हजार से कैथी मे बनेगा रैन बसेरा
चौबेपुर। कैथी में आयोजित ‘श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव’ के समापन अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कैथी गांव के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा की। प्रमुख कलाकारों का सम्मान करने के पश्चात उन्होंने कहा कि कैथी मे 82.32 लाख की लागत से रैन बसेरा का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। यह धनराशि मेरे अनुरोध पर ‘गेल कंपनी’ खर्च करेगी। जमीन की उपलब्धता होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैथी बाबा के धाम तक आने वाले रास्ते पर 54 लाख की लागत से तीन भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक स्वागत द्वार पर 18 लाख की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वारों का नामकरण गोस्वामी तुलसीदास जी व भारतरत्न पं. मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर होगा। महोत्सव के स्वागत भाषण के बाद महोत्सव को सफल बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed