फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘जनता का ध्यान भटकाने के लिए है राम मंदिर का मुद्दा’

‘जनता का ध्यान भटकाने के लिए है राम मंदिर का मुद्दा’

Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
‘जनता का ध्यान भटकाने के लिए है राम मंदिर का मुद्दा’
वाराणसी। धर्म संसद 1008 के आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शुक्रवार को केदारघाट विद्यामठ में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा लाया गया है। अयोध्या में मस्जिद नहीं थी तो अध्यादेश किस बात का। अयोध्या में होने वाली धर्मसभा सिर्फ लोगों को दिखावे के लिए है। धर्म संसद पर उन्होंने कहा कि 25 से 27 नवंबर तक वाराणसी के सीरगोवर्धन में परम धर्म संसद बुलाई गई है। इसमें धर्म पर चर्चा की जाएगी। इस संसद में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। स्वामी स्वरूपानंद ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि वह कहते हैं मंदिर देवी-देवता के रूप में नहीं, बल्कि आदर्श राम का मंदिर बनाएंगे। जिससे साफ होता है कि ये मंदिर नहीं बनाएंगे। कुछ दिनों पूर्व ही बल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनका 182 मीटर का पुतला बनवाया गया जबकि भगवान राम की प्रतिमा कितनी ऊंची बनेगी, यह नहीं बताया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने नेताओं के वेतन और शराब बेचने की भी बात कही। कहा कि मंदिरों को लेकर अब इनकी नीयत खराब हो रही है। मंदिर का पैसा अमेरिका जाएगा, डालर में बदलकर आएगा। वहीं उन्होंने मंदिरों को तोड़े जाने पर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed