{"_id":"5bf31e2fbdec2269695da732","slug":"151542659631-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री की तबियत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री की तबियत खराब
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए नई दिल्ली से आई रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में दुर्व्यवस्था के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरेली का एक परिवार रविवार से सोमवार शाम तक ट्रेन में ही बैठा रहा और रेल कर्मचारियों से दवा के लिए कहता रहा लेकिन किसी ने एक ना सुनी। उधर, रविवार की शाम 11 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन के आठ सौ यात्रियोें को काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर और मानस मंदिर में दर्शन-पूजन कराने के बाद सीतामढ़ी भेज दिया गया।
रामायण एक्सप्रेस ट्रेन से आए बरेली के एसपी तोमर और उनकी पत्नी उर्वशी ने बताया कि बहुत खुशी हुई कि बहुत कम पैसे में रेल मंत्रालय धार्मिक स्थलों का दर्शन करा रहा है। एसपी तोमर ने कहा कि हम लोग नई दिल्ली से चले और सब जगह दर्शन करते हुए जनकपुर से जब बनारस आ रहे थे तो हमारी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। अन्य सभी यात्री बनारस से आगे दर्शन करने गए लेकिन हम ट्रेन में बैठे रह गए। ट्रेन मे चल रहे कर्मचारियों से डॉक्टर को दिखाने को कहा गया तो बोले ठीक है, देखते हैं। मगर, 10 घंटे बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया। सोमवार को कुछ पत्रकारों ने आईआरसीटीसी को सूचना दी तब जाकर दवा की व्यवस्था हुई। बताया कि जगह-जगह ट्रेन को चार से पांच घंटे तक रोक दिया जा रहा था। उधर, ट्रेन के साथ आए बीपी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को तीन बजे ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन से मानिकपुर जाएगी। मानिकपुर से यात्री ट्रेन में सवार होकर आगे की यात्रा करेंगे।