{"_id":"5bd0d1d1bdec22697879b950","slug":"151540411857-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीवांस सेल के सामने छात्राओं ने बताई हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीवांस सेल के सामने छात्राओं ने बताई हकीकत
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोपी प्रोफेसर एसके चौबे के निलंबन के बाद बुधवार को विभागीय विमेंस ग्रीवांस सेल ने छात्राओं का बयान दर्ज किया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही पुरी टूर के दौरान प्रोफेसर चौबे द्वारा की गई अश्लील हरकतों के बारे में बताया। विज्ञान संस्थान परिसर में सुबह 10 बजे से शाम करीब 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में आरोपी प्रोफेसर के साथ ही टूर पर गए अन्य शिक्षकों से भी पूछताछ कर उनका बयान दर्ज हुआ। सूत्रों की माने तो मामले की जांच इंटरनल कंपलेंट कमेटी सेस भी कराई जा रही है।
बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रोफेसर चौबे पर पुरी शैक्षणिक टूर के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत 10 अक्तूबर को कुलपति से की थी। शिकायती पत्र में छात्राओं ने विभाग में प्रैक्टिकल, कक्षाओं के चलने के दौरान भद्दे भद्दे कमेंट करने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।