{"_id":"5b86f0a542c79246725bb8ae","slug":"151535570085-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स कॉलेज में अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स कॉलेज में अभिभावकों का हंगामा
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर स्थित भदोही गर्ल्स इंटर कालेज के शिक्षकों द्वारा छात्राओं से धन उगाही के खिलाफ बुधवार को अभिभावकों का गुस्सा भड़क उठा। जानकारी मिली है कि सुबह प्रिंसिपल द्वारा रुपए लाने के लिए छात्राओं को घर भेज दिया गया। छात्राओं के घर पहुंचते ही अभिभावक गुस्सा हो गए और बच्चों को साथ लेकर स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अक्सर इस तरह से छात्राओं से धन उगाही की जाती है। वहां अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्कूल आए अभिभावकों ने बताया कि सुबह जब छात्राएं स्कूल पहुंचीं तो उन्हें घर भेज दिया गया। कहा गया कि सौ-सौ रुपये लेकर आएं। बच्चियां घर पहुंचीं और रुपये मांगे तो अभिभावक नाराज हो गए। कई लोग छात्राओं को साथ लेकर स्कूल पहुंच गए। कुछ छात्राओं ने तो यहां तक कहा कि गत शनिवार को जो अनुपस्थित थीं, उनसे फाइन के रूप में सौ-सौ रुपये जमा करने को कहा गया। छात्राओं का कहना था कि शनिवार को सुबह भारी बारिश हुई थी। सड़क पर हर जगह पानी लगने से लोग स्कूल आकर भी घर लौटने को मजबूर हो गईं थीं। अभिभावकों का कहना था ने विद्यालय प्रशासन पर आए दिन रुपयों की मांग करने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में भीड़ बढ़ते देख प्रिंसिपल नीलम सिंह मौके से गायब हो गईं। इस पर गुस्साए अभिभावकों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। जिसमे जावेद अंसारी, इमरान अली, फिरदौस अंसारी, फखरूद्दीन हाशमी, आमिर अंसारी, मो. राशिद, शाहिद अली, रिजवान अहमद, माशूक अली, बाबू, महबूब आदि रहे। वहीं, प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि 9वी और 11वीं की छात्राओं के परीक्षा के फार्म भरने में देरी हो रही है। बार-बार कहने के बाद भी वे फार्म भरने के प्रति गंभीर नहीं थीं। इसको देखते हुए छात्राओं को अभिभावकों को साथ लेकर आने के लिए घर भेजा गया था।
विज्ञापन