फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कबड्डी में भदोही और औराई की टीमें विजयी

कबड्डी में भदोही और औराई की टीमें विजयी

Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में भदोही और औराई की टीमें विजयी
लालानगर। औराई के खत्रीपुर स्थित भारत भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में कराई गई। इसमें जनपद के डीघ, औराई, ज्ञानपुर, सुरियावां और भदोही के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पहला मुकाबला भदोही और औराई के बीच बालक वर्ग में हुआ। इसमें भदोही की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला औराई और डीघ के बीच बालिका वर्ग में हुआ। इसमें औराई की टीम विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में औराई और भदोही के बीच मुकाबला हुआ। इसमें औराई की टीम विजेता रही। इसमें सैकड़ों की संख्या में जुटे दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कराते हुए प्रतियोगिता का आनंद लिया। इसके उपरांत तीनों वर्ग की विजेता टीम को आयोजकों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक माता प्रसाद चौबे, आद्या प्रसाद तिवारी, मनोज कुमार बरनवाल, शंभूनाथ पांडेय, हूबलाल चंद्र, बली पटेल, चंदन कुमार, शेषधर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed