फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
नई बाजार। 22 अगस्त को बकरीद के पर्व को देखते हुए सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने पुलिस और पीएसी बल के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौराना सीओ ने लोगों को प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि लोग परंपरागत रूप से कुर्बानी का पर्व मनाएं। सीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। लोग न तो अफवाह फैलाएं,न अफवाहों को तरजीह दें। शांति सद्भाव कायम करने में लोग प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अफवाह को शेयर न करें। सीओ के साथ एक प्लाटून पीएसी के अलावा भदोही के कोतवाल नवीन कुमार तिवारी शामिल रहे। इस दौरान संभ्रांतजनों से भी मुलाकात की और सहयोग मांगा। नगर में घूमने के बाद ईदगाह के पास आकर भ्रमण समाप्त हुआ। कहा कि अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। इससे पहले सीओ भदोही नगर के कसाई टोले में भी गए और लोगों से कहा कि बिक्री पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी। साफ किया कि जैसा पूर्व में होता रहा है लोग केवल कुर्बानी के लिए बड़े (प्रतिबंधित जानवरों को छोड़कर) जानवर लाकर बिक्री कर सकते हैं। यह भी कहा कि लोग समर्पित भाव से ईश्वर की राह में कुर्बानी करें और मांस के तीन में से दो का गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित करें। इस पर कोई रोक नहीं है। कुर्बानी करने वालों को पास, पड़ोस और मोहल्ले में साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा की। कहा कि मांस का प्रदर्शन न हो। कुर्बानी के जानवरों के अवशेष का निस्तारण ऐसे करें कि गंदगी न हो और किसी को दिक्कत न हो। एहतियात के तौर पर नगर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed