{"_id":"5b5a36e54f1c1b45748b7453","slug":"151532638949-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटल डिटेक्टर से पहाड़ों में खोजते थे सोना, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटल डिटेक्टर से पहाड़ों में खोजते थे सोना, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत जवाहर नगर तिराहा से पुलिस ने बुधवार की रात मंडुवाडीह के नाथूपुर निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन मेटल डिटेक्टर मशीन, टेलीस्कोप, बैटरी और तमंचा-कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अशोक ने बताया कि मेटल डिटेक्टर की मदद से वो सोनभद्र जिले के पहाड़ों में सोना सहित अन्य धातुएं खोजने का काम अपने दोस्त के साथ कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मुखबिर की मदद से सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर तिराहा पर संदिग्ध प्रतीत हो रहा एक व्यक्ति मौजूद है। इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि इस सूचना पर लल्लापुरा चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव ने घेरेबंदी कर अशोक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेटल डिटेक्टर मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी पन्ना यादव का है। विगत तीन महीने से वे दोनों सोनभद्र जिले के चोपन सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित पहाड़ों में सोना खोजने का काम कर रहे थे। सोना खोजने में सफलता नहीं मिली तो दोनों मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सामान को बेचने निकले थे। इसी दौरान वह पकड़ लिया गया और पन्ना भाग गया। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया मेटल डिटेक्टर का उपयोग आम आदमी के लिए प्रतिबंधित है इस वजह से अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।