{"_id":"5b5792f04f1c1b47748b6bb7","slug":"151532465904-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी में बम की सूचना, चला जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी में बम की सूचना, चला जांच अभियान
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नई दिल्ली से राजगीर जा रही 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस में मंगलवार की भोर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिवपुर में ट्रेन रुकवाई गई। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम की सघन जांच में ट्रेन से बम जैसी कोई भी वस्तु नहीं मिली। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ट्रेन लगभग 6:15 बजे आगे रवाना हुई।
सुबह लगभग पौने चार बजे कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर के फोन पर एक अनजान कॉल आई। उसमें बताया गया कि ‘श्रमजीवी का यात्री बोल रहा हूं’। तभी फोन कट गया। नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया पर वह स्विच ऑफ बता रहा था। कुछ देर बाद ही सुबह चार बजे के लगभग कैंट रेलवे स्टेशन के एडीआरएम वाराणसी उत्तर रेलवे रवि प्रकाश चतुर्वेदी को मंडल मुख्यालय से ट्रेन में बम होने की सूचना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मिले। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों को बम होने की सूचना दी व इसके लिए त्वरित जांच अभियान चलाने के लिए कहा। तत्काल जीआरपी व आरपीएफ शिवपुर स्टेशन पहुंच गई। इधर 4:30 बजे ट्रेन को शिवपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। जीआरपी और आरपीएफ ने प्रत्येक बोगी में सघन तलाशी अभियान चलाया। एसी, स्लीपर, जनरल बोगियों में यात्रियों के बैग से लेकर सीट, टॉयलेट आदि की जांच की गई। मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वायड भी जांच में शामिल रहे। शिवपुर स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के रुकने के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की ओर से तलाशी लिए जाने के दौरान यात्री सकते में दिखे।