{"_id":"5b33e0264f1c1b64068b891a","slug":"151530126374-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सेक्रेटरी पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सेक्रेटरी पर कार्रवाई की संस्तुति
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भदोही। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित करने और समय सीमा के भीतर काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस में आठ ग्राम पंचायत अधिकारी गैरहाजिर रहे। इस पर ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। इस मौके पर कुल 10 प्रार्थना पत्र आए। सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण और मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की फीडिंग में कोई कोताही न बरती जाए। समय-समय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, जिसमें खामियां मिलीं तो सख्त कार्रवाई होगी। ग्राम पंचायत अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। ब्लाक प्रमुख ने समाधान दिवस को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। इस दौरान 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतीपत्र विभागीय अधिकारियों को सौंप दिए गए। इस मौके पर बीडीओ कमलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।