फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरेराह चेन लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

सरेराह चेन लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सरेराह चेन लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी। लक्सा थाने के समीप महिला को सरेराह तमंचा सटाकर चेन लूटने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को राम सिंह अखाड़े के समीप से मंडुवाडीह क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार भारती को गिरफ्तार किया। उसके पास से सोने की चेन का आधा हिस्सा, तमंचा, दो कारतूस और बगैर नंबर की बाइक बरामद कर जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच अब मामले के दूसरे आरोपी दालमंडी निवासी शेरू खान की तलाश में लगी हुई है। गिरफ्तार विनोद के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर सहित अन्य आरोपोें में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

12 जून की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्सा थाने के समीप सोनभद्र की एक महिला को तमंचा सटाकर उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी में चेन का आधा हिस्सा ही बदमाशों के हाथ लग पाया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज 13 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इस बीच घटना को लेकर जहां डीजीपी ओपी सिंह ने नाराजगी जताई वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि विनोद को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने अपनी टीम के सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र मौर्य, चंद्रसेन सिंह, सुनील राय और इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह और शेरू शहर में चोरी, छिनैती लूटपाट करते हैं और गलियों की अच्छी जानकारी होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं। 12 जून को दोनों ने छक कर शराब पी और फिर होश ही नहीं रहा कि तमंचा लेकर वे बाजार में क्या कर रहे हैं। विनोद ने बताया कि समाचार पत्रों में जब उसने अपनी फोटो और समाचार देखा तो दाढ़ी और मूंछ बनवा कर शेरू के साथ मिर्जापुर भाग गया था। बताया कि शेरू के ही कहने पर वह उसके साथ रामकुंड अखाड़ा की ओर जा रहा था तभी पकड़ा गया जबकि वो भाग निकला। घटना के खुलासे पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed