{"_id":"5afc85df4f1c1be7408b5e82","slug":"151526498783-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा उखड़वाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा उखड़वाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के भगवास गांव के कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक देकर मामले की जांच की मांग की।
गांव निवासी लालमणि यादव की अगुवाई में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान बिना किसी मीटिंग या प्रस्ताव के गांव में जो चाहे करती हैं। कहा कि तेलीवीर तालाब से सत्यनारायण के घर तक 15 साल पूर्व बिछाए गए खड़ंजे को उखड़वाकर ग्राम प्रधान ने ईंटों को अपने निजी उपयोग में ले लिया। आरोप है कि गांव वालों ने जब यहां दोबारा नया खड़ंजा लगवाने की मांग की तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि यह चकरोड या रास्ता नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर इसकी शिकायत की। कहा कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इस पर जांच भी कराई गई। जांच अधिकारी जांच कर चले गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच की मांग की। इस मौके पर देवमनी यादव, रवीश चंद्र यादव, भोला यादव, लालजी, बैजनाथ, अमरनाथ, श्रीनाथ, श्यामधर आदि मौजूद रहे।