{"_id":"5af601164f1c1bea408b49cd","slug":"151526071574-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बार चेनपुलिंग, दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 बार चेनपुलिंग, दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
Updated Sat, 12 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहुंची गरीब नवाज के यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। एसी न चलने को लेकर यात्री खासा आक्रोशित थे। ट्रेन में 15 बार चेनपुलिंग की गई और लगभग दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और ट्रेन का परिचालन सामान्य हो सका।
रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस सुबह लगभग 9:55 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। ट्रेन जैसे ही चली यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दिया। यात्रियों का कहना था कि कई घंटे से एसी नही चल रहा है जिसके चलते लोगों का हालत खराब है। इसको लेकर कई फेरम पर शिकायत हुई पर कोई सुनवाई नही हुई। बाद में मजबूर होकर यात्रियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों की कोई सुनवाई नही हो रही थी। इसकी जानकारी होने पर स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने सामने एसी की तकनीकी जांच कराई। इसमें ट्रेन के जगह-जगह खड़े होने की वजह से बैटरी चार्ज न होना कारण रहा। उनके समझाने पर यात्री माने। सीनियर सेक्शन इंजीनियर को भी यात्रियों के साथ भेजा गया जिससे कि आगे किसी प्रकार की समस्या यात्रियों को न आए। उधर स्टेशन निदेशक ने इलेक्ट्रिकल विभाग को ट्रेन के लंबे समय तक रुकने और एसी न चलने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।