फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंधी-बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए

आंधी-बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए

Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाए
ज्ञानपुर। भदोही जिले में बुधवार की देर रात शुरू हुई आंधी-बारिश ने किसानों को भारी क्षति पहुंचाई। रात करीब दो बजे गरज-चमक के साथ रिमझिम बरसात शुरू हुई जो सुबह छह बजे तक रुक-रुक कर होती रही। इससे खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल धराशाई हो गई। साथ ही खलिहानों में पड़े बोझ भीग कर लथपथ हो गए। इससे मड़ाई बाधित हो गई है। गुरुवार को दिन में किसान फसलों को सुखाने में व्यस्त रहे। चार दिन के अंदर दो बार की बारिश से 15 से 20 फीसदी तक उपज घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विभाग नुकसान के आकलन में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी केवल 25 फीसदी गेहूं की मड़ाई हो सकी है। बड़ी संख्या में किसानों की गेहूं की फसल या तो काटकर खेत में छोड़ी गई है या मड़ाई के लिए खलिहानों रखी है। अरहर, सरसो, चना, मटर आदि फसलें भी मड़ाई के लिए पड़ीं हैं। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद धूप में फसल को सूखने का इंतजार कर रहे किसानों की मेहनत पर मौसम ने दोबारा मुश्किलें बढ़ा दीं। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे तेज हवाओं संग बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ देर बाद हवाएं तो थम गईं, लेकिन बारिश का सिलसिला चलता रहा। सुबह छह बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। मौसम की मार से आहत किसान बृहस्पतिवार को सुबह खेतों में पहुंचे तो कुदरत को कोसते नजर आए। चार दिनों के अंदर दो बार हुई बारिश से खड़ी फसल गिर गई और खेत-खलिहानों में काटकर छोड़ी गई फसल दोबारा भींगकर लथपथ हो गई। इससे फसलों के दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का अनुमान है कि मौसम की मार से इस बार 15 से 20 फीसदी तक उपज घट सकती है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि छोटे अंतराल पर दो बार की बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अगर वातावरण में दो दिन तक नमी बनी रही तो नुकसान बढ़ जाएगा है। तेज धूप निकली तो राहत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश से सात से 10 फीसदी के नुकसान का अनुमान है। जल्द ही एडीओ से नुकसान का आंकड़ा मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed