{"_id":"5ab017304f1c1bb3758b65ac","slug":"151521489712-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल से होकर गुजरेगा देश के विकास का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल से होकर गुजरेगा देश के विकास का रास्ता
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. श्यामधर मिश्र के बेटे एवं पूर्वांचल राज्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष पं. विनोद श्यामधर मिश्र ने कहा कि देश के विकास का रास्ता पूर्वांचल से ही होकर गुजरेगा। अलग पूर्वांचल राज्य के बिना समुचित विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत पूर्वांचल के पांच मंत्री केंद्रीय कैबिनेट में हैं लेकिन इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं हो रहा है। वह सोमवार को ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू थे।
विनोद ने कहा कि पूर्वांचल के गांधी पं. श्यामधर मिश्र का सपना था कि गरीबों को उनका हक मिले लेकिन भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के चलते योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। भदोही महोत्सव में पूर्व केंद्रीय मंत्री को भदोही रत्न मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। कहा कि जनपद सृजन के 25 साल बाद ऐसे आयोजन से जिलेवासियों को सुखद अनभूति हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मन की बात करने के बजाए काम की बात करें तो ज्यादा बेहतर होगा।