{"_id":"5aad77034f1c1b8c778b63d7","slug":"151521317635-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की कापियों का मूल्यांकन कार्य शनिवार को वीएनजीआईसी में शुरू हो गया। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया गया। 18 मार्च से प्रशिक्षित परीक्षक कापियों की जांच करेंगे।
मूल्यांकन केंद्र पर कापियों के मूल्यांकन के लिए 82 टेबल लगाए गए हैं। इन पर 757 परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के लिए केंद्र पर ढाई लाख कापियां आईं हैं। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद शिक्षक अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में जुट गए हैं। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में कापियों का 31 मार्च तक मूल्यांकन किया जाएगा। 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 757 परीक्षक करेंगे। जांच के लिए 10वीं और 12वीं की दो लाख पचास हजार 875 कापियां पहुंच चुकीं हैं। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मूल्यांकन के पहले दिन परीक्षकों प्रशिक्षण दिया गया। हर हाल में 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य को पूरा करना है।