फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लापरवाह 110 कोटेदारों को नोटिस

लापरवाह 110 कोटेदारों को नोटिस

Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह 110 कोटेदारों को नोटिस
ज्ञानपुर। कोटे की दुकानों से अनाज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मुहिम में सहयोग न करने वाले जिले के 110 कोटेदारों को पूर्ति विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राशन कार्डों की प्रत्येक यूनिट को आधार से लिंक कराने में उदासीनता बरत रहे कोटेदारों पर कार्रवाई की गई। सभी को 30 मार्च तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है। जिले की 11 लाख 60 हजार यूनिट में अब तक सात लाख 26 हजार ही आधार से लिंक हो सके हैं।
विज्ञापन

गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों को सस्ते दर पर अनाज मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में सात सौ कोटे की दुकानें संचालित की जाती हैं। योजना में अंत्योदय, पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को निर्धारित रेट पर गेहूं और चावल दिया जाता है। गरीबों के बजाए अनाज को कोटेदार बाजारों में ही बेच देते हैं। फर्जी राशन कार्ड के सहारे जमकर भ्रष्टाचार किया जाता है। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने एक-एक यूनिट को आधार से लिंक कराने का निर्देश दिया है। आधार से लिंक होने के बाद फर्जी राशन कार्ड की समस्या से लेकर वितरण तक की प्रक्रिया में सुधार की संभावना है। करीब तीन साल से आधार लिंक कराने की कवायद चल रही है, लेकिन अब तक सभी यूनिट आधार से लिंक नहीं हो सके। कमाई न रुके, इसके लिए बड़ी संख्या में कोटेदार यूनिट को आधार से लिंक कराने में लेटलतीफी कर रहे हैं। कई बार निर्देश देने के बाद भी यूनिट को आधार से लिंक न कराने पर पूर्ति विभाग ने जिले की तीनों तहसीलों के 110 कोटेदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 11 लाख 60 हजार यूनिट आधार से लिंक होना है, लेकिन अब तक सात लाख 26 हजार यूनिट ही लिंक हो सका। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि 110 कोटेदारों को नोटिस जारी किया गया है। मार्च में सभी को लिंक कराना है। 31 मार्च तक जिन गांवों के यूनिट आधार से लिंक नहीं होंगे, वहां के कोटेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed