फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा किसानों को दे रही धोखा : शरद यादव0

भाजपा किसानों को दे रही धोखा : शरद यादव0

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा किसानों को दे रही धोखा : शरद यादव0
वाराणसी। किसान न्याय मोर्चा की ओर से सारनाथ के समीप सिंहपुर-हृदयपुर रिंग रोड मैदान पर शुक्रवार को किसान महासंग्राम रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने फोन पर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2013 में किसानों की अधिग्रहीत भूमि का चार गुना मुआवजा देने का फैसला हुआ था पर भाजपा सरकार इस फैसले पर अमल न करके किसानों को धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में वाराणसी के किसान सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने किसानों से संघर्ष का आह्वान किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन किसानों की आवाज को दबा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक तथा किसान न्याय मोर्चा संयोजक महेंद्र प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से लगातार किसानों से मुआवजा नियमत: वितरित करने की बात की जाती है। बाद में ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसके लिए संघर्ष करने को किसान बाध्य हैं। इस दौरान आसपास के आधा दर्जन गांवों के किसानों ने शिरकत किया। भोजपुरी गीत-संगीत का आयोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed