{"_id":"5a9320a14f1c1bbe218b5172","slug":"151519591585-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरी छात्रा की मौत0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरी छात्रा की मौत0
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। गोलाघाट स्थित ननिहाल में रह रही सातवीं की छात्रा अरीबा उर्फ माही (13) की रविवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। माही शुक्रवार को बंदरों के झुंड के दौड़ाने पर दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ी थी। माही का शव अस्पताल से ननिहाल आते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए इलाकाई लोगों का कहना था कि बंदरों के उत्पात से महिलाओं, बच्चों का छत पर निकलना दूभर हो गया है लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है।
गोरखपुर के गुरेड़ी निवासी नईम खां सऊदी अरब में वुड डिजाइनर हैं। पति के सऊदी अरब में रहने के चलते उनकी पत्नी नाजमा बेगम गोलाघाट स्थित अपने पिता हाजी हलीम के यहां रहती हैं। उनकी बेटी अरीबा उर्फ माही (13) साहित्य नाका स्थित एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती थी। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम माही घर की छत पर थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आ गया और माही को दौड़ा लिया। घबराहट में माही दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर पड़ी। गंभीर रूप से जख्मी माही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। माही की मौत से उसकी मां अचेत हो गई और ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
------