{"_id":"5a9311ad4f1c1be13b8b4f93","slug":"151519587757-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान से दूर रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान से दूर रहें
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। विश्व में मधुमेह भयावह रूप लेता जा रहा है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि नियमित व्यायाम करें और धू्म्रपान से दूर रहें। आहार में सकारात्मक परिवर्तन लाएं, समय पर सोएं और समय से उठने की आदत डालें, तो मधुमेह से दूर रह सकते हैं। ये बातें रविवार को एकमा और पैनेशिया वेलफेयर एवं एजूकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में हुए मधुमेह एवं रक्तचाप विषयक सेमिनार में डॉ. आशुतोश मिश्र ने कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में 12 प्रतिशत सालाना मधुमेह रोगी बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है। लोगों को मधुमेह से बचाव के प्रति जागरूक बनाना होगा। साथ ही मधुमेह रोगियों को भी समय-समय पर सचेत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जो लोग मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें रोज पैरों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए। पैरों के सूखने के बाद नारियल तेल अथवा माश्चराईजर लगाएं। पैरों को चोट से बचाएं।
उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। मधुमेह रोगियों को साइकल चलाना सबसे फायदेमंद होगा। डॉ. पल्लवी मिश्रा ने हृदय रोग से बचने के लिए संयमित खानपान पर जोर दिया। अध्यक्षता एकमा अध्यक्ष गुलामन अंसारी ने की। इस दौरान पीयूष बरनवाल, शिवसागर तिवारी, एसके सिन्हा आदि मौजूद रहे।