{"_id":"5a833fb44f1c1bd04b8b5527","slug":"151518550964-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3823 ने परीक्षा से किया किनारा, दो नकलची दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3823 ने परीक्षा से किया किनारा, दो नकलची दबोचे गए
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के बाद भी रोज नकलची पकड़े जा रहे हैं। वहीं, परीक्षा छोड़ने वालों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी दो नकलची पकड़े गए जबकि 3823 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं गणित के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। परीक्षार्थी ठंड में भी पसीना पोछते रहे।
सुबह की पाली में 10वीं की गणित और प्रारंभिक गणित की परीक्षा हुई। प्रारंभिक गणित पंजीकृत 207 में से 35 ने परीक्षा छोड़ दी। 172 ही परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह गणित में पंजीकृत 23380 परिक्षार्थियों में से 3624 ने परीक्षा छोड़ दी। 19754 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी पाली में 12वीं की गृह विज्ञान की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4318 में से 477 ने परीक्षा से दूरी बना ली। 3841 परीक्षा में शामिल हुए। सुबह ही गृह वनस्पति की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 130 परीक्षार्थियों में से सात ने परीक्षा छोड़ दी। 123 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में 12वीं कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। पंजीकृत सभी 68 ने परीक्षा दी। सुबह की पाली मेें सुबह की पाली में छबिराजी माताशंकर इंटर कालेज पूरे नगरी और सरस्वती इंटर कॉलेज असईपुर में एक-एक नकलची पकड़े गए। दोनों नकलचियों को रस्टीकेट कर दिया गया। जिले में अब तक 13 नकलची पकड़े जा चुके हैं। इनमें छह छात्र और सात छात्राएं शामिल हैं।