फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हर कोना गूंजा हर-हर बम-बम

हर कोना गूंजा हर-हर बम-बम

Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हर कोना गूंजा हर-हर बम-बम
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिले का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन नजर आया। फूल-मालाओं और रंग बिरंगी झालरों से सजे शिवालयों में दर्शन-पूजन और अभिषेक के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष, घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से वातावरण शिवमय हो गया। सेमराधनाथ में 20 हजार भक्तों ने जलाभिषेक, दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

काशी और प्रयाग के मध्य स्थित पौराणिक सेमराधनाथ धाम में मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार श्रद्धालुओं ने अड़भंगी को प्रसन्न करने के लिए सेमराधनाथ को फूल, भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाया। इस दौरान लगातार शिवलिंग पर अभिषेक होता रहा। शिव तांडव स्तोत्र, स्तुतिगान से समूचा परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यहां मेले जैसा नजारा बन गया था। शिवरात्रि के मद्देनजर पंचवटी और तिलेश्वरनाथ में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसी तरह कल्पवृक्ष, वंशी बट की भी पूजा अर्चना की। इसके अलावा पंचवटी नागरदहनाथ, बाबा टिकेश्वरनाथ, खांखड़नाथ और अनगढ़नाथ में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर पर भोर में पांच बजे से ही दर्शन-पूजन करने वालों की कतार लग गई। शुरुआती दौर में भीड़ का दबाव थोड़ा कम रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन निकलता गया, दर्शनार्थियों की कतार लंबी होती गई। आठ बजे के बाद कतार काफी लंबी हो गई। आलम यह था कि मंदिर से लेकर नगर के अंबेडकर पार्क तक श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने छूट गए। इस दौरान यातायात को भी डायवर्ट कर दिया गया था। भदोही की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक राजा पार्क से ही मोड़ दिया जा रहा था। इस दौरान नगर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी। लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसी तरह बाबा बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ और अन्य शिवालयों पर शिवरात्रि को लेकर आस्थावानों की भारी भीड़ लगी रही। बड़े शिव में आकर्षक श्रृंगार कर चारों पहर की आरती उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed