{"_id":"5a6791344f1c1b7d268b62b7","slug":"151516736820-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार को प्रतिकूल टिप्पणी, पेशकार का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार को प्रतिकूल टिप्पणी, पेशकार का वेतन रोका
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
औराई। जिलाधिकारी विशाख जी ने मंगलवार को औराई तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार औराई सुनील कुमार कन्नौजिया को प्रतिकूल टिप्पणी देते हुए सख्त चेतावनी दी। कहा कि कार्यशैली में सुधार न होने पर निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। काम के प्रति लापरवाह पेशकार चंद्रबली का वेतन रोकने का निर्देश दिया। फाइलों का रखरखाव सही ढंग से न होने पर कानूनगो और रजिस्ट्रार को कड़ी फटकार लगाई।
जिलाधिकारी विशाख जी मंगलवार को दोपहर बाद अचानक औराई तहसील धमके। डीएम के आते ही तहसील कार्यालय में खलबली मच गई। डीएम ने तहसील औराई के निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार, नजारत, रिकार्ड रूम, संपत्ति रजिस्टर, खसरा, राजस्व संग्रह, विभिन्न पट्टे, बड़े बकाएदारों, राजस्व कर्मियों की सर्विस बुक आदि की बिंदुवार समीक्षा की। अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त न होने पर रजिस्ट्रार और कानूनगो को चेतावनी दी। कहा कि सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बेदखली मुकदमों से संबन्धित पत्रावली का अवलोकन करने पर पेशकार की कार्यशैली ठीक न होने पर डीएम ने वेतन पर रोक लगा दिया। बड़े बकाएदारों के वसूली की पत्रावली लंबित मिलने पर डीएम गंभीर हुए। तहसीलदार को प्रतिकूल टिप्पणी जारी करने के साथ चेतावनी दी। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम केशवनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।