फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला

तीन दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला

Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला
चोलापुर। औरा से नौ जनवरी से लापता साधना (17) का शव गुरुवार की सुबह गांव स्थित एक कुएं में उतराया मिला। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का आरोप है कि साधना की हत्या कर शव गांव के ही गोविंद और उसके दोस्तों ने कुएं में फेंक दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत औरा निवासी लालमन की बेटी साधना आयर स्थित अमर शहीद इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा थी। साधना नौ जनवरी की सुबह घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं लगा तो लालमन ने 10 जनवरी को गोविंद और अन्य के खिलाफ चोलापुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसी बीच गुरुवार की सुबह महिलाएं गांव के बीचोंबीच स्थित कुएं में पानी भरने गईं तो साधना का शव उतराया मिला। शव देखते ही साधना के पिता और परिवारीजन बेसुध हो गए। सभी का आरोप था कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गोविंद और उसके करीबियों को पकड़ा लेकिन फिर छोड़ दिया था। नतीजतन, आरोपियों ने साधना की हत्या कर दी। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण के आरोप में गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल वह घर छोड़कर फरार है। पता लगा है कि गोविंद और साधना के बीच प्रेम संबंध थे। गोविंद की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होने पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed