फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुस्लिम इलाकों में कहीं ‘पंजा’ बढ़ा तो कहीं चली ‘साइकिल’

मुस्लिम इलाकों में कहीं ‘पंजा’ बढ़ा तो कहीं चली ‘साइकिल’

Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम इलाकों में कहीं ‘पंजा’ बढ़ा तो कहीं चली ‘साइकिल’
वाराणसी। शहर की सरकार चुनने में मुस्लिम मतदाताओं ने पूरा उत्साह दिखाया। मुस्लिम इलाकों में मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक मतदाताओं की कतार लगी रही। हालांकि ये मतदाता ‘पंजा’ और ‘साइकिल’ में बंटे नजर आए। यहां ‘एक पंजा और एक साइकिल’ का नारा खूब चला। सिर्फ मुस्लिम मतदाता ही नहीं यादव वोट भी इन्हीं पार्टियों में बंटा नजर आया। हालांकि कुछ वोट भाजपा, बसपा और निर्दल प्रत्याशियाें को भी मिले हैं।
विज्ञापन

मुस्लिम और यादवों के सरदारों की मानें तो उनके समुदाय के वोट पार्षद पर सपा और महापौर पर कांग्रेस को पड़े हैं। रणनीतिकार मानते हैं कि हार-जीत किसी की भी हो लेकिन लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच रहेगी। हार-जीत का अंतर कम रहेगा। मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, बजरडीहा, दालमंडी, बेनियाबाग आदि मुस्लिम इलाकों के वोट कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों को मिले हैं। वहीं सरैया, पीलीकोठी, बड़ी बाजार, जलालीपुरा, कोनिया, अलईपुरा आदि इलाके में भी मतदाताओं का रुझान सपा और कांग्रेस की ओर ही रहा।
विज्ञापन

कुछ बूथों पर मुस्लिम मतदाता सरकार की नीतियों से नाराज नजर आए। जहीर अनवर, हाजी बाबू का कहना था कि कारोबार चौपट हो रहा है। जनता अब बदलाव चाहती है। 22 साल से विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। सीवर, सड़क, पानी और जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही गई। अच्छे दिनों के सपनों की जगह बुरे दिन आ गए हैं। बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. कौशल किशोर मिश्र का कहना है कि मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं जबकि पुरुष पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed