{"_id":"5a1872ca4f1c1b87698bd99b","slug":"151511551690-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया जागरूक
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व टीवी दिवस पखवारा के तहत बुधवार को जिला अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डॉ. एसपी राय तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केडी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चें जिला अस्पताल से निकलकर टाउन हाल होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां सभा में तब्दील हो गई। रैली को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. राय ने कहा कि टीवी का समूल नाश करने के लिए सबको जागरूक होने की जरूरत है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 2025 तक टीवी को जड़ से समाप्त करना हमारा संकल्प है। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन