फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘सुपर स्टूडेंट’ बनने को उत्साहित दिखे मेधावी

‘सुपर स्टूडेंट’ बनने को उत्साहित दिखे मेधावी

Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
‘सुपर स्टूडेंट’ बनने को उत्साहित दिखे मेधावी
वाराणसी। गणित वर्ग के विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले तैयारी और छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से चल रही सुपर स्टूडेंट परीक्षा को लेकर विद्यार्थी बहुत उत्साहित दिखे। सोमवार को सारनाथ क्षेत्र स्थित बीएस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज के साथ ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलदहिया में आयोजित हुई। इस दौरान सैकड़ों परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुपर स्टूडेंट परीक्षा में एनसीईआरटी, सैट, जेईई और यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम से मैथ के सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। बोर्ड परीक्षा के साथ ही मैथ ओलंपियाड और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज जैसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने वालों के लिए भी इससे लाभ होगा। इसमें फाइनल में पहुंचने वाले टॉप फाइव प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. श्रवण मुखर्जी ने बताया कि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को गणित विषय पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9266101155 पर मिस कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9839933379 पर सुबह 11 से शाम सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान महाबोधि कॉलेज से उप प्रधानाचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से निरुपमा श्रीवास्तव और
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed